Dengue Cases: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने बुधवार को डेंगू बुखार की रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य तंत्र की तैयारी की स्थिति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिये।
Highlights:
- मानूसन और डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का हाई लेवल मीटिंग
- डेंगू की रोकथाम पर ठोस परिणाम लाने के लिए राज्यों के साथ तालमेल पर हुई चर्चा
- चौबीसों घंटे सेंट्रल हेल्पलाइन नंबर बनाने का दिया निर्देश
जे पी नड्डा की अध्यक्षता में यहां आयोजित इस उच्च स्तरीय बैठक में कई मंत्रालय और विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। जगत प्रकाश नड्डा ने अधिकारियों से सतर्क रहने और उन राज्यों और क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा जहां अक्सर डेंगू प्रकोप की सूचना मिलती है।
Dengue Cases: सभी विभागों के साथ तालमेल पर दिया जाएगा ध्यान
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के अधिकारियों ने डेंगू की रोकथाम पर ठोस परिणाम लाने के लिए राज्यों के साथ सक्रिय रूप से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए अर्बन मैनेजमेंट से संबंधित विभागों, शिक्षा मंत्रालय और नगर निगमों और स्थानीय स्वशासन को शामिल करना चाहिए।
केंद्रित हेल्पलाइन नंबर किया जाए जारी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को डेंगू की रोकथाम और जागरूकता के लिए चौबीसों घंटे केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर बनाने का निर्देश दिया और कहा कि राज्यों को इसी तरह के सहयोग के लिए हेल्पलाइन नंबर चालू करना चाहिए।बैठक में अस्पतालों को प्रशिक्षित मैनपावर, दवाओं और अन्य रसद से पूरी तरह वेल मेंटेंड समर्पित डेंगू वार्ड सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।


Download Android App
Download iOS App



