प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कहा कि प्रकृति के साथ सौहार्द पूर्ण संबंध बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। मोदी ने ट्वीट किया है, “हमारा ग्रह और पर्यावरण ऐसी चीज है जिससे हम बहुत प्रेम करते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर हम ग्रह की स्वच्छता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराते हैं।”
उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ प्रेम और सौहार्द के साथ रहने से सुन्दर भविष्य का रास्ता खुलेगा। उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया है। वीडियो में वह कह रहे हैं कि सिर्फ पौधे लगाने से कुछ नहीं होगा, लोगों को उसे पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करनी होगी।
माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः।
Our Planet and Environment is something we all cherish greatly. Today on #WorldEnvironmentDay, we reiterate our commitment to ensure a cleaner planet.
Living in harmony with nature will lead to a better future. pic.twitter.com/3V7yLD3d8U
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2019


Download Android App
Download iOS App



