देश में कोरोना वायरस का कोहरमा जारी है। इस बीच, रविवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि देशभर के समर्पित कोविड-19 सुविधा केन्द्रों में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) और वेंटिलेटरों की कमी नहीं है।
तृणमूल कांग्रेस के सांसद दिनेश त्रिवेदी द्वारा उठाए गए एक प्रश्न पर उच्च सदन में मंत्री द्वारा प्रदान किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में 2011 की जनगणना के अनुसार प्रति 1,000 व्यक्तियों पर 1.16 बेड उपलब्ध है। भारत की आबादी 2011 की जनगणना के अनुसार 139.78 करोड़ है।
चौबे ने अपने लिखित उत्तर में कहा कि भारत में 15,54,022 आइसोलेशन बेड, 63,758 आईसीयू बेड और 2,32,505 ऑक्सीजन सुविधायुक्त बेड के साथ 15,403 कोविड-19 उपचार सुविधा मौजूद है। उन्होंने कहा कि अभी तक राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के संस्थानों को कुल 344.78 लाख एन 95 मास्क और 141.46 लाख पीपीई किट की आपूर्ति की गई है। मंत्री ने कहा, ‘‘देश भर में समर्पित कोविड-19 सुविधाओं में पीपीई किट और वेंटिलेटर की कोई कमी नहीं है।’’


Download Android App
Download iOS App



