कोरोना वायरस से संक्रमित देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की ब्रेन सर्जरी के बाद से हालत नाजुक बनी हुई है। वह इस वक़्त वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उन्हें सोमवार को दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने मंगलवार को जारी बुलेटिन में बताया कि इस समय उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
सर्जरी से पहले प्रणब मुखर्जी में कोविड-19 की भी पुष्टि हुई थी। अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया, “पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को 10 अगस्त, 2020 को गंभीर स्थिति में 12 बजकर सात मिनट पर दिल्ली छावनी स्थित सेना के आर एंड आर अस्पताल में भर्ती कराया गया।”
इसमें कहा गया, “अस्पताल में की गई चिकित्सीय जांच में सामने आया कि उनके मस्तिष्क में एक बड़ा सा थक्का है, जिसके लिए उनकी आपातकालीन जीवनरक्षक सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है।” विभिन्न विशेषज्ञता वाले डॉक्टरों की टीम पूर्व राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



