प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपने पिता को दी नसीहत, आपका गलत इस्तेमाल कर सकता है RSS

Summary :

NULL

नई दिल्ली : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और कांग्रेस की नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने एक ट्वीट करके उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें उनके बीजेपी से चुनाव लड़ने के दावे किए जा रहे थे। शर्मिष्ठा ने ट्वीट कर लिखा है कि उनका बीजेपी में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है। पिता प्रणब मुखर्जी के आरएसएस कार्यक्रम में शामिल होने से उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी नाखुश हैं।

उन्होंने प्रणब मुखर्जी को नसीहत दी है। शर्मिष्ठा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उम्मीद है आज कि घटना के बाद प्रणब मुखर्जी इस बात को मानेंगे कि बीजेपी किस हद तक गंदा खेल सकती है। यहां तक ​​कि आरएसएस भी इस बात पर विश्वास नहीं करेगा कि आप अपने भाषण में उनके विचारों का समर्थन करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाषण तो भुला दिया जाएगा, लेकिन तस्वीरें बनी रहेंगी और उनको नकली बयानों के साथ प्रसारित किया जाएगा। बता दें ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि शर्मिष्ठा बीजेपी से जुड़ सकती हैं। इन्हीं खबरों का जिक्र करते हुए शर्मिष्ठा ने कहा कि बीजेपी किस हद तक गंदा खेल सकती है। शर्मिष्ठा के मुताबिक उनकी बीजपी से जुड़ने की अफवाह फैलाई गई। उन्होंने पिता को नसीहत देते हुए आगे लिखा कि नागपुर जाकर आप बीजेपी और आरएसएस को फर्जी कहानियां बनाने, जैसे आज उन्होंने अफवाह फैलाई, वैसी अफवाह फैलाना और उसको सही तौर पर मनवाने का मौका दे रहे हैं। अभी तो ये शुरुआत है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team