करनाल (हरियाणा) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के प्रेम नगर स्थित पुराने मकान में आग लगने का मामला सामने आया है। खट्टर 2014 के हरियाणा चुनावों से पहले इस मकान में रहते थे। इस मकान का इस्तेमाल अब भाजपा कार्यकर्ताओं के शिविर कार्यालय के तौर पर किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आग लगने से कंप्यूटर और कुछ लकड़ी का सामान क्षतिग्रस्त हो गया , जो इमारत के भूतल पर पड़ा था। करनाल के एसपी सुरिंदर सिंह भोरिया ने कहा , ‘‘ऐ सा प्रतीत होता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ है। ’’
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



