प्रणव और मोदी ने दी टैगोर को श्रद्धांजलि

Summary :

NULL

नई दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर राष्ट्रपति भवन के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री ने भी गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री मोदी ने कहा,गुरुदेव टैगोर को उनके सशक्त विचारों और आजादी के आंदोलन में योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। गुरुदेव की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

– वार्ता

Desk Team