जयपुर : राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे धौलपुर विधानसभा उपचुनाव के बाद लोगों की समस्या समाधान पर विशेष ध्यान देने लगी है और इसके लिए अब धौलपुर में मुख्यमंत्री कार्यालय का कैम्प ऑफिस खोला गया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेषाधिकारी (ओएसडी) रतनलाल योगी को धौलपुर कैम्प प्रभारी बनाया गया है और राजनिवास महल में कैम्प का अस्थायी कार्यालय बनाया गया है। श्री योगी ने बताया कि वह सोमवार से गुरूवार तक सुबह नौ से अपराह्न एक बजे तक जनसुनवाई कर लोगों की समस्याए सुनेंगे एवं परिवाद लेंगे। उन्होंने बताया कि कैम्प कार्यालय प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह नौ से शाम छह बजे तक खुला रहेगा।
श्री योगी ने बताया कि वह राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन क्षेत्र में जाकर भी फीडबैक लेंगे। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने गत नौ अप्रैल को हुए धौलपुर उपचुनाव जीता था।
– वार्ता


Download Android App
Download iOS App



