बीजिंग : चीन के शांडोंग प्रांत में आज सुबह एक बस के सुरंग में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें आग लग जाने से पांच दक्षिण कोरियाई और छह चीनी बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई।
स्थानीय सरकार ने अपने आधिकारिक वीबो अकाउंट पर बताया कि बस जब दक्षिण कोरिया से पीत सागर के पार वीहाई शहर स्थित इंटरनेशनल किंडरगार्टेन की ओर जा रही थी तो सुरंग में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें आग लग गई। हादसे में कुल 11 बच्चों और बस के चालक की मौत हो गयी। बस में सवार बच्चों की उम्र महज तीन से छह वर्ष थी।
सरकार ने बताया कि एक शिक्षक भी गंभीर रूप से घायल है। चीनी सोशल मीडिया के पोस्ट में दुर्घटनास्थल से बस के चारों ओर से निकलती आग की लपटें दिखाईं जा रही हैं जबकि स्थानीय मीडिया ने सुरंग के प्रवेश द्वार से घने काले धुंएं की तस्वीरें प्रकाशित की हैं।
कगिंहाओ की प्रांतीय राजधानी शांडोंग में दक्षिण कोरियाई वाणिज्य दूतावास ने पहले कहा था कि दस दक्षिण कोरियाई बच्चों की दुर्घटना में मृत्यु हुई है।
दूतावास के अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि एक चीनी पीड़ति के पास दक्षिण कोरिया का पहचान पत्र था। चीन प्रत्येक वर्ष होने वाली दुर्घटनाओं की कुल संख्या के आंकड़े जारी नहीं करता लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2013 में अनुमान लगाया था कि उस साल चीन में सड़क दुर्घटनाओं में 250,000 लोग मारे गए थे।
बीजिंग ने खतरनाक ड्राइविंग को रोकने का संकल्प लिया है लेकिन कारों की बढ़ती संख्या और चालक की क्षमता की समुचित जांच के अभाव के कारण दुर्घटनाएं कम नहीं हो पा रही हैं।
– रायटर


Download Android App
Download iOS App



