प्रधानमंत्री मोदी ने दी रमजान की बधाई

Summary :

NULL

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमजान महीने की शुरुआत के मौके पर देशवासियों को बधाई दी और कामना की कि इससे शांति और सद्भाव की भावना प्रबल होगी।  देश में रमजान का पाक महीना आज आरंभ हुआ।

मोदी ने ट्वीट किया, ”रमजान के आरंभ की बधाइयां। कामना करता हूं कि इस पवित्र महीने से दुनिया भर में एकजुटता, शांति एवं सद्भाव बढ़ेगा।” इस्लामिक कैलेंडर में रमजान नौंवा महीना है जो ईद-उल-फितर के साथ समाप्त होता है। रमजान की शुरुआत में शुभकामनाएं यह पवित्र माह पूरे विश्व में एकता, शांति और सद्भाव की भावना को बढ़ाती है। मुस्लिम समुदाय इस महीने को पवित्र मानता है।

Desk Team