प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देश की मशहूर कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर वी. शांता के निधन पर शोक जताया और कहा कि उन्हें कैंसर के मरीजों को उच्च कोटि का इलाज सुनिश्चित करने के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘डॉक्टर वी. शांता को कैंसर का उच्च कोटि का इलाज सुनिश्चित करने के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा
। चेन्नई स्थित अडयार कैंसर संस्थान गरीबों और वंचितों की सेवा करने में सबसे आगे है। वर्ष 2018 में यहां का दौरा मुझे याद आ गया। डॉक्टर शांता के निधन से दुखी हूं।’’ अडयार कैंसर संस्थान की अध्यक्ष डॉक्टर शांता का मंगलवार सुबह चेन्नई में निधन हो गया। कैंसर के इलाज में किए गए कामों के लिए उन्हें पद्मभूषण और पद्मविभूषण सम्मान से नवाजा जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



