वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की यात्रा कर सकते हैं। इस दौरान वह वाराणसी में अपनी पार्टी भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के साथ एक जनसभा को संबोधित भी कर सकते हैं।
पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि मोदी यहाँ के लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए वृक्षारोपण अभियान की भी शुभारंभ करेंगे।
पार्टी पदाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री इस दौरान शहर के रामेश्वरम में एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं, जिसके लिए जिला प्रशासन और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ज़ोर शोर से तैयारियां की जा रही है।
लोक सभा चुनाव के बाद मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का यह दूसरा दौरा होगा। इस से पहले वह 27 मई को शहर के मतदाताओं को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए धन्यवाद देने आए थे।


Download Android App
Download iOS App



