प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को नोबेल पुरस्कार विजेता रिचर्ड थेलर से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने कहा कि बातचीत के दौरान उन्हें थेलर के कार्यों के कुछ दिलचस्प पहलुओं की जानकारी मिली।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि हमने ‘नज सिद्धांत’ से संबंधित पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया और स्वच्छता, डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने में ‘नज सिद्धांत’ के योगदान पर भी चर्चा की, जिससे भारत में व्यापक परिवर्तन हुए।
नज सिद्धांत मानव व्यवहार में सकारात्मक बदलाव से संबंधित है।
थेलर को व्यवहार अर्थशास्त्र में उनके योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
नज सिद्धांत व्यवहार विज्ञान, राजनीतिक सिद्धांत और व्यावहारिक अर्थशास्त्र की एक अवधारणा है, जो समूहों या व्यक्तियों के व्यवहार और निर्णय लेने के तौर-तरीकों पर रचनात्मक प्रभाव डालता है।


Download Android App
Download iOS App



