आखिर मंदी पर अपनी आंखें कब खोलेगी सरकार : प्रियंका गांधी

Summary :

अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर सरकार मंदी पर अपनी आंखें कब खोलेगी।

अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर सरकार मंदी पर अपनी आंखें कब खोलेगी। 
उन्होंने ट्वीट कर कहा, “अर्थव्यवस्था मंदी की गहरी खाई में गिरती ही जा रही है। लाखों हिंदुस्तानियों की आजीविका पर तलवार लटक रही है।” प्रियंका ने कहा, ”ऑटो सेक्टर और ट्रक सेक्टर में गिरावट ‘प्रोडक्शन-ट्रांसपोर्टेशन’ में नकारात्मक विकास और बाजार के टूटते भरोसे की निशानी है। ” उन्होंने सवाल किया, ”सरकार कब अपनी आंखें खोलेगी?” 
बता दें कि प्रियंका गांधी पिछले कई दिनों से अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। वह बीते कुछ दिनों से लगातार ट्वीट कर मोदी सरकार पर इस मुद्दे को लेकर निशाना साध रही है। 

अर्थव्यवस्था को चौपट कर मौन बैठी है सरकार : प्रियंका गांधी

Desk Team