भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को कहा कि उसका ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) 24 जनवरी को श्रीहरिकोटा से कलामसैट पेलोड तथा माइक्रोसैट-आर का प्रक्षेपण करेगा।
इसरो ने कहा कि इस मिशन के लिए 2 स्ट्रैप-ऑन कन्फिगरेशन के साथ पीएसएलवी को चुना गया है। इसे पीएसएलवी-डीएल नाम दिया गया है।
BJP को मिला 437 करोड़ रूपये से अधिक राजनीतिक चंदा – रिपोर्ट
पीएसएलवी-सी44 इस कन्फिगरेशन का पहला मिशन है और पीएसएलवी का नया संस्करण है। इसका प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के प्रथम लांच पैड से किया जाएगा।
एजेंसी ने कहा, ‘‘विद्यार्थियों से संबंधित पेलोड कलामसैट कक्षीय प्लेटफॉर्म के रूप में पीएस4 का इस्तेमाल करने वाला पहला पेलोड होगा। पीएसएलवी-सी44 तस्वीर लेने वाले उपग्रह माइक्रोसैट-आर को भी लेकर जाएगा।’’


Download Android App
Download iOS App




