PM मोदी ने मंगलवार को कहा कि लोगों ने फैसला किया है कि वे केंद्र में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की मजबूत सरकार चाहते हैं, इसलिए सत्तारूढ़ गठबंधन के प्रति जन समर्थन की लहर और भी मजबूत होती जा रही है। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान संपन्न होने के एक दिन बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने यह दावा किया। उन्होंने मतदान करने वालों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
- लोगों ने फैसला किया कि वे केंद्र में NDA की मजबूत सरकार चाहते हैं- PM मोदी
- ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने यह दावा किया
- PM ने मतदान करने वालों के प्रति आभार भी व्यक्त किया
NDA के लिए समर्थन की लहर मजबूत हुई- PM मोदी
उन्होंने कहा, ‘इंडिया’ गठबंधन किसी भी तरह की वोट-बैंक की राजनीति कर ले, लोग उन पर विश्वास नहीं करेंगे। लोग उन्हें पूरी तरह से खारिज कर रहे हैं। उन्होंने कहा, राजग के लिए समर्थन की लहर और भी मजबूत हो रही है। भारत के लोगों ने निर्णय किया है कि वे केंद्र में एक मजबूत राजग सरकार चाहते हैं।
पांचवें चरण में 60% हुई वोटिंग
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट पर 59 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। पांचवें चरण में मतदान समाप्त होने के साथ ही 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 428 सीट पर मतदान पूरा हो गया है। शेष दो चरण के तहत मतदान 25 मई और 1 जून को होना है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।


Download Android App
Download iOS App





