नई दिल्ली : कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य तथा वरिष्ठ प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने जम्मू कश्मीर के पुलवाला में पिछले सप्ताह हुए आतंकवादी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नेरेंद मोदी पर निशाना साधा और कहा कि यह घटना सुरक्षा में चूक का नतीजा है। श्री सिंघवी ने कांग्रेस पार्टी की नियमित प्रेस ब्रीफिंग में पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को सार्वजनिक जीवन में देश की भावना के अनुरूप बयान देने की सलाह देने के एक दिन बाद ट्वीट कर कहा कि सुरक्षा को लेकर ध्यान दिया जाता तो इस घटना को रोका जा सकता था।
उन्होंने कहा ‘‘पुलवामा हमले के बाद कांग्रेस बहुत जिम्मेदार और संयमित रही है। श्री मोदी ने 2014 में एक छोटी घटना के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का इस्तीफा मांगा था और बहुत उत्तेजक बयान दिया था।’’ पुलवामा हमले को उन्होंने सुरक्षा की बड़ चूक बताया और कहा ‘‘इसमें बड़ सुरक्षा चूक हुई है। एक साथ 2500 जवानों को 78 वाहनों से भेजने और उसी मार्ग पर आम नागरिकों के वाहनों को आने की अनुमति देने का फैसला अत्यधिक हास्यास्पद है।’’ उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में खुफिया रिर्पोटों को नकारा गया है। ध्यान दिया जाता तो इस घटना को रोका जा सकता था।
कांग्रेस ने 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने की घटना की कड़ निंदा करते हुए कहा कि था इस संबंध में सरकार का जो फैसला होगा पार्टी उसके साथ खड़ रहेगी। श्री सिंघवी ने सोमवार को श्री सिद्धू को इस घटना के लिए पाकिसतान का बचाव करने वाला बयान देने के लिए कटघरे में खड़ करते हुए कहा था कि सार्वजनिक जीवन में देश की भावना के अनुरूप बयान देने की सलाह दी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने श्री सिद्धू को सलाह दी है कि वह अपने मित्र और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को सलाह दें कि वह आपराधियों को भारत को सौंपे।


Download Android App
Download iOS App



