Bharat Jodo Nyay Yatra Ends: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 63 दिन है। वहीं, अब यह यात्रा महाराष्ट्र के मुंबई में समापन हो रहा है। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुंबई में मणि भवन से लेकर अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा निकाली।
Highlights:
- आज मुंबई में खत्म हो रही राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव नहीं हुए शामिल
- शिवाजी पार्क में एक रैली का भी आयोजन
पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ प्रयंका वाड्रा भी मौजूद
बता दें कि इस पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका वाड्रा और मशहूर एक्ट्रेस स्वरा बास्कर भी मौजूद हैं। दरअसल, भारत जोड़ो न्याय यात्रा समापन को लेकर शिवाजी पार्क में एक रैली का भी आयोजन किया गया है। इसके साथ ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, राजद नेता तेजस्वी यादव मौजूद रहें। वहीं, इस पदयात्रा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल नहीं हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



