Rahul Gandhi Dual Citizenship Case: देशभर में चुनावी बिगुल बज गया है लेकिन इससे पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दोहरी नागरिकता मामले में FIR दर्ज करने के आदेश दे दिया है। वहीं याचिकाकर्ता विग्नेश शिशिर ने इस फैसले को ऐतिहासिक निर्णय बताया और कहा कि अदालत ने मामले की विस्तार से जांच का आदेश दिया है। जानते है कि किस दोहरी नागरिकता के मामले में राहुल गांधी को झटका लगा है और जांच के आदेश दिए है।
याचिकाकर्ता विग्नेश शिशिर का बयान
याचिकाकर्ता विग्नेश शिशिर ने कहा कि लखनऊ बेंच की इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ उनकी ब्रिटिश नागरिकता के मामले में FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है। ब्रिटिश और भारत दोनों देशों की नागरिकता के कारण राहुल गांधी पर केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
राहुल गांधी के पास दो नागरिकता!
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रारंभिक जांच में पाया है कि राहुल गांधी के पास ब्रिटिश नागरिकता है और भारत के संविधान, नागरिकता अधिनियम और विदेशी अधिनियम के अनुसार किसी भी विदेशी नागरिक के लिए भारतीय नागरिकता रखना अवैध है। याचिकाकर्ता ने बताया कि अदालत ने राहुल गांधी के चुनावी इतिहास पर भी ध्यान दिया है। साथ ही, उन्होंने रायबरेली, वायनाड और अमेठी से कई बार सांसद के रूप में चुनाव लड़ा है, जो एक आपराधिक अपराध है।
व्यापक जांच की आवश्यकता
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के साथ-साथ पासपोर्ट अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा कि इस मामले में अंतरराष्ट्रीय पहलुओं को देखते हुए व्यापक जांच की आवश्यकता हो सकती है। उत्तर प्रदेश सरकार के स्थायी वकील डॉ. वी. के. सिंह ने बताया कि इस मामले में कई देश और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय क्षेत्राधिकार शामिल हैं, इसलिए जांच केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा की जानी चाहिए।
केंद्रीय एजेंसी द्वारा जांच पर विचार
उच्च न्यायालय के आदेश में अब मामले की जांच का निर्देश दिया गया है, जिसमें सुनवाई के दौरान प्रस्तुत दलीलों के आधार पर केंद्रीय एजेंसी द्वारा जांच पर विचार करना भी शामिल है। चुनाव के दौरान राहुल गाधी पर केस दर्ज का निर्देश देने के बाद यह उनके लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
कोर्ट में याचिका दाखिल
ब्रिटिश और भारत दोनों की नागरिकता का दावा करने पर कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है जिससे दोहरी नागरिकता का सवाल उठा है। अगर यह मामाला सच साबित हो गया तो राहुल गांधी की पात्रता को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकता है। लेकिन एजेंसी की जांच और कोर्ट के फैसले के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ALSO READ: दिल्ली की अदालत आज सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची मामले की करेगी सुनवाई


Download Android App
Download iOS App




