Hera Pheri 3 Cancelled Rumors: बॉलीवुड के कॉमेडी लवर्स के लिए एक बड़ा झटका सामने आया है! जिस फिल्म का नाम सुनते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है- ‘हेरा फेरी 3’, उसे लेकर अब एक ऐसा अपडेट आया है जिसने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में जो कहा, उसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चलिए जानते इसके बारे में..
Hera Pheri 3 Cancelled Rumors: भूत बंगला’ के बीच अक्षय कुमार का नया अपडेट

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई है और दर्शकों से अच्छी फीडबैक मिल रही है। फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का जबरदस्त मिक्सचर देखने को मिल रहा है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ पारेश रावल और राजपाल यादव भी नजर आ रहे हैं।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने फैंस से बातचीत की और अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी चर्चा की। इसी दौरान उन्होंने ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर बड़ा बयान दिया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया।
Hera Pheri 3 पर अक्षय कुमार का साफ जवाब, उम्मीदों को झटका

फैंस लंबे समय से ‘हेरा फेरी 3’ का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अक्षय कुमार ने हाल ही पत्रकार और यूट्यूबर शुभांकर मिश्रा के साथ में क्लियर किया कि फिलहाल इस फिल्म को लेकर कोई ठोस प्लान नहीं है।
उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि अभी इस प्रोजेक्ट पर कोई काम आगे नहीं बढ़ रहा है। पहले जहां इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा थी, वहीं अब सिचुएशन बदलती नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार, फिल्म से जुड़ी कुछ तकनीकी और प्रोडक्शन समस्याओं के कारण देरी हो रही है। हालांकि पारेश रावल ने पहले सिग्नल दिए थे कि फिल्म जल्द शुरू हो सकती है, लेकिन अब सिचुएशन फिर अनसर्टेन हो गई है।
Akshay Kumar Big Statement Shock: सोशल मीडिया पर बवाल, फैंस अब भी उम्मीद में

अक्षय कुमार के बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की रिएक्शंस तेज हो गई हैं। कई लोग इसे “दिल तोड़ने वाला अपडेट” बता रहे हैं, जबकि कुछ अभी भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि फिल्म किसी न किसी रूप में जरूर बनेगी। ‘हेरा फेरी’ के किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं, ऐसे में इसका तीसरा भाग न बनना फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा है कि प्रोजेक्ट को भविष्य में फिर से शुरू किया जा सकता है, लेकिन फिलहाल कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं है।
Update on Hera Pheri 3 : अक्षय कुमार के बयान के बाद क्या होगा आगे?

अगर आने वाले समय में अक्षय कुमार, प्रोड्यूसर्स और पूरी क्रिएटिव टीम के बीच चल रहे एग्रीमेंट और प्रोडक्शन से जुड़े मुद्दे सुलझ जाते हैं, तो इस फिल्म को दोबारा शुरू किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर मतभेद जारी रहते हैं, तो मेकर्स फ्रेंचाइज़ी को नए डायरेक्शन या नई प्लानिंग के साथ री-वर्क करने पर भी सोच सकते हैं। हालांकि यह भी पॉसिबल है कि सभी एफर्ट फेल रहने पर फिल्म को फिलहाल के लिए टाल दिया जाए, लेकिन बॉलीवुड में बड़े प्रोजेक्ट्स अक्सर समय के साथ फिर से शुरू हो जाते हैं, इसलिए फैंस की उम्मीदें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं।
अक्षय कुमार ने साफ कहा कि “अगले एक साल तक फिल्म ट्रैक पर नहीं है”, और उन्होंने यह भी एक्सेप्ट किया कि देरी को लेकर वह खुद भी हैरान हैं। इसके बावजूद फिल्म पूरी तरह बंद नहीं मानी जा रही है, बल्कि फिलहाल इसे होल्ड पर रखा गया है। वहीं अक्षय ने यह भी कन्फर्म किया कि वे जल्द ही परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ फिल्म ‘Welcome To The Jungle’ में फिर से नजर आएंगे, जिससे फैंस को थोड़ी राहत मिली है।
बातचीत के अंत में उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि “शायद कुछ काम बन जाए… शायद हमें कुछ दुआएं भी करनी पड़ें”, जिससे यह साफ होता है कि प्रोजेक्ट पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, बल्कि भविष्य में इसके वापस आने की संभावना अभी भी बनी हुई है।
Read More: Akshay Kumar ने शूटिंग के लिए क्यों चुनी वही भूतिया हवेली? जानिए वो राज़…


Download Android App
Download iOS App




