Akshay Kumar Horror Comedy: अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल हैं जो हर बार कुछ नया लेकर दर्शकों के सामने आते हैं। कॉमेडी, एक्शन और सोशल फिल्मों के बाद अब वो हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ के जरिए दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने पहुंचे हैं। फिल्म के रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। पहले दिन की कमाई ने साफ कर दिया है कि दर्शकों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट काफी ज्यादा है। आइए जानते हैं पहले दिन ‘भूत बंगला’ ने कितना कमाया और क्यों यह फिल्म खास मानी जा रही है।
Akshay Kumar Horror Comedy: भूत बंगला में वापसी

अक्षय कुमार एक बार फिर हॉरर कॉमेडी जॉनर में वापसी कर रहे हैं। फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। खास बात यह है कि फिल्म की शूटिंग एक ऐसे पुराने महल में हो रही है, जिसे लोग हॉन्टेड जगह मानते हैं। यही वजह है कि फिल्म को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है।
इस फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी पहले भी कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी है। ऐसे में दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में हॉरर के साथ कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को हंसाने के साथ थ्रिल्ड भी कर देगा।
अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर अपनी आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग से जुड़ी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए दिग्गज एक्टर असरानी को भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि यह तस्वीर सिर्फ एक याद नहीं बल्कि एक पूरी यात्रा का हिस्सा है। अक्षय ने बताया कि उन्होंने असरानी के साथ करीब 12 फिल्मों में काम किया है और हर बार उनसे कुछ नया सीखने को मिला। उनके मुताबिक असरानी कॉमेडी के असली उस्ताद थे, जिनकी टाइमिंग और सिम्पलिसिटी ने हर सीन को खास बना दिया। अक्षय ने यह भी कहा कि यह फिल्म उनके लिए बेहद इमोशनल है क्योंकि यह असरानी के साथ उनकी दूसरी आखिरी फिल्म है।
‘भूल भुलैया’ में अक्षय कुमार के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब ‘भूत बंगला’ में भी उनके किरदार को लेकर क्यूरोसिटी बनी हुई है। फिल्म का नाम और शूटिंग लोकेशन दोनों ही इसे रहस्यमयी बना रहे हैं।
Bhoot Bangla Star Cast: फिल्म की स्टारकास्ट और फीस ने खींचा ध्यान

‘भूत बंगला’ की स्टारकास्ट भी काफी दमदार मानी जा रही है। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में राजपाल यादव, तब्बू जैसे कलाकार है। इन सभी कलाकारों ने पहले भी कॉमेडी और हॉरर फिल्मों में बेहतरीन काम किया है।
फिल्म में सबसे ज्यादा फीस अक्षय कुमार को दी जा रही है। उनकी पॉपुलैरिटी और स्टार पावर को देखते हुए मेकर्स ने उन पर बड़ा दांव लगाया है। वहीं राजपाल यादव और तब्बू भी अपने मजबूत एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। दर्शकों को उम्मीद है कि अक्षय कुमार और राजपाल यादव की कॉमिक जोड़ी फिल्म में खूब एंटरटेन करेगी। साथ ही तब्बू की मौजूदगी कहानी को और दिलचस्प बना रही है । मजबूत स्टारकास्ट की वजह से फिल्म को लेकर बाजार में अच्छा माहौल बन चुका है।
Priyadarshan Film: बॉक्स ऑफिस पर कर सकती है धमाका

अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्मों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है, लेकिन ‘भूत बंगला’ से उन्हें और उनके फैंस को काफी उम्मीदें हैं। हॉरर कॉमेडी एक ऐसा जॉनर है, जिसे दर्शक पसंद करते हैं और अक्षय कुमार इसमें पहले भी सफल रहे हैं।
फिल्म की कहानी, भूतिया लोकेशन और स्टारकास्ट- ये तीनों बातें इसे खास बना रही हैं। दर्शकों को लग रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। खासकर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी एक बार फिर कमाल दिखा सकती है।
Bhoot Bangla Day 1 Collection: वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धमाका

फिल्म ‘भूत बंगला’ ने अपने पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करे तो अब तक लगभग ₹23.90 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है। इस आंकड़े में प्री-सेल और पेड प्रीव्यू की कमाई भी शामिल है।
भारत में फिल्म ने ₹15.75 करोड़ नेट कलेक्शन दर्ज किया, जिसमें करीब ₹3.50 करोड़ पेड प्रीव्यू से आए। वहीं भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग ₹18.90 करोड़ रहा। ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने लगभग ₹5 करोड़ का बिजनेस किया है। यह ओपनिंग साफ सिग्नल देती है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में शुरुआत से ही अच्छी दिलचस्पी बनी हुई है। खासकर हॉरर और कॉमेडी के मिक्सचर ने लोगों को थिएटर तक खींचा है।
अब फैंस को का इंतजार है, अगर कहानी दमदार रही, तो ‘भूत बंगला’ अक्षय कुमार के करियर की बड़ी हिट साबित हो सकती है।
Read More: ‘Bhooth Bangla’ में प्रियदर्शन से हुई ये बड़ी गलती, फिल्म देखने से पहले एक बार जरूर पढ़े ये रिव्यू…


Download Android App
Download iOS App




