पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सिर्फ एक बच्चे हैं। उन्होंने उनकी सरकार पर राहुल गांधी के हमले के बाद यह प्रतिक्रिया दी है। 23 मार्च को, मालदा जिले के चांचाल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करने, किसानों और बेरोजगारी की समस्या जैसे मुद्दों पर बनर्जी पर निशाना साधा था और कहा था कि उन्होंने भाषण देने के अलावा लोगों के लिए और कुछ नहीं किया है।
जब एक पत्रकार ने बुधवार को बनर्जी से राहुल द्वारा उनकी सरकार पर किए गए हमले पर प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। बनर्जी ने कहा, ‘उन्होंने वह कहा जो वह महसूस करते हैं। मैं टिप्पणी नहीं करना चाहती हूं..वह सिर्फ एक बच्चे हैं। मैं इस बारे में क्या कहूं?’


Download Android App
Download iOS App



