Rahul Gandhi Kota Live: कोटा पहुंचे राहुल गांधी, NEET पेपर लीक और छात्रों के मानसिक तनाव पर करेंगे महामंथन

Summary :

Rahul Gandhi Kota Visit: देश की कोचिंग राजधानी माने जाने वाले कोटा में आज बुधवार को राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi अपने दौरे के तहत कोटा पहुंच चुके हैं। उनका यह कार्यक्रम खासतौर पर छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर होनी है। बताया जा रहा है कि Rahul Gandhi in Kota के दौरान नीट-यूजी पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और बढ़ती बेरोजगारी जैसे विषयों पर खास मंथन होगी। कोटा में बड़ी संख्या में पढ़ाई कर रहे छात्र इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं। हजारों के संख्या में बच्चों…

Rahul Gandhi Kota Visit: देश की कोचिंग राजधानी माने जाने वाले कोटा में आज बुधवार को राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi अपने दौरे के तहत कोटा पहुंच चुके हैं। उनका यह कार्यक्रम खासतौर पर छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर होनी है। बताया जा रहा है कि Rahul Gandhi in Kota के दौरान नीट-यूजी पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और बढ़ती बेरोजगारी जैसे विषयों पर खास मंथन होगी। कोटा में बड़ी संख्या में पढ़ाई कर रहे छात्र इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं। हजारों के संख्या में बच्चों के पहुंचने की उम्मीद भी है। इस कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है।

दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

(credit-sm)

बता दें कि राहुल गांधी के दौरे से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। उनके स्वागत के लिए लगाए गए पोस्टरों को हटाए जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। कांग्रेस नेताओं ने इस मामले को लेकर बीजेपी से सवाल किए हैं। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया है कि विपक्ष के कार्यक्रमों में बाधाएं डाली जा रही हैं। वहीं, राहुल गांधी के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है; उनके पहुंचने पर उन्हें एयरपोर्ट से सीधे शहर के एक होटल तक खास सुरक्षा घेरे में ले जाया गया।

छात्रों के साथ संवाद करेंगे राहुल गांधी

शाम को राहुल गांधी कोटा में कोचिंग छात्रों और NEET की तैयारी कर रहे छात्रों के साथ एक खास बातचीत सत्र में शामिल होंगे। Rahul Gandhi’s speech to Kota students में छात्रों के मानसिक तनाव, प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव और Rahul Gandhi on NEET exam controversy जैसे मुद्दे प्रमुख रह सकते हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को दबाने की कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी का यह दौरा छात्रों से जुड़े राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर अहम बताया जा रहा है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।