Budhwar ke Upay: क्या आपके काम में भी आ रही हैं रुकावटें? बुधवार के ये 4 टोटके बदल सकते हैं आपकी किस्मत

Summary :

हिंदू धर्म में जैसे हर दिन किसी न किसी देवी-देवता का होता है, वैसे ही ज्योतिष के अनुसार हर दिन का संबंध किसी न किसी ग्रह से भी है। बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह का माना जाता है। बुध ग्रह को बुद्धि, अच्छी बातचीत, पढ़ाई, बिजनेस, गणित और सोच-समझ की क्षमता देने वाला ग्रह माना जाता है। बुध ग्रह इंसान के सोचने-समझने, फैसले लेने और बातचीत करने के तरीके पर अच्छा या बुरा असर डालता है। अगर किसी की कुंडली में बुध मजबूत हो, तो उसे पढ़ाई, बिजनेस, नौकरी और पैसों के मामले में बड़ी सफलता मिलती…

हिंदू धर्म में जैसे हर दिन किसी न किसी देवी-देवता का होता है, वैसे ही ज्योतिष के अनुसार हर दिन का संबंध किसी न किसी ग्रह से भी है। बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह का माना जाता है। बुध ग्रह को बुद्धि, अच्छी बातचीत, पढ़ाई, बिजनेस, गणित और सोच-समझ की क्षमता देने वाला ग्रह माना जाता है।

बुध ग्रह इंसान के सोचने-समझने, फैसले लेने और बातचीत करने के तरीके पर अच्छा या बुरा असर डालता है। अगर किसी की कुंडली में बुध मजबूत हो, तो उसे पढ़ाई, बिजनेस, नौकरी और पैसों के मामले में बड़ी सफलता मिलती है। इसके उलट, अगर बुध कमजोर या खराब हो, तो इंसान कन्फ्यूज रहता है, फैसले नहीं ले पाता, पढ़ाई में दिक्कतें आती हैं और बिजनेस में नुकसान होता है। क्योंकि बुध का सबसे ज्यादा असर करियर और बिजनेस पर पड़ता है, इसलिए अगर आपके काम में रुकावटें आ रही हैं, तो Budhwar ke Upay करने चाहिए। यहां पर बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए 4 सरल Wednesday Remedies for Success बताई गई हैं, जिन्हें आप आजमा सकते हैं।

Budhwar ke Upay: बुधवार के आसान उपाय

Budhwar ke Upay
Budhwar ke Upay (AI Generated)
  • ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह का संबंध हरे रंग से है। इसलिए बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनें, इससे बुध का अच्छा असर मिलता है।
  • ज्योतिष में बुध ग्रह और भगवान गणेश का गहरा संबंध माना गया है। इसलिए बुधवार को गणेश जी की पूजा करें, उन्हें दूर्वा चढ़ाएं और उनके मंत्रों का जाप जरूर करें।
  • बुधवार की सुबह नहाकर पूरे मन से बुध के मंत्रों का जाप करें। आप आसान मंत्र ‘ॐ बुधाय नमः’ या बीज मंत्र ‘ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः’ का जाप कर सकते हैं। इससे बुध देव खुश होते हैं।
  • इस दिन हरी मूंग की दाल, हरी सब्जियां, हरे कपड़े, कांसे के बर्तन या फलों का दान करें। जरूरतमंदों को ये चीजें देने से बुध ग्रह शुभ फल देता है और आपके काम-धंधे की रुकावटें दूर होती हैं।

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।