Rahul Gandhi on Modi Toffee Gift: PM नरेंद्र मोदी इस समय इटली के दौरे पर हैं, जहाँ उन्होंने PM मेलोनी को तोहफ़े के तौर पर Parle Melody टॉफ़ियाँ दीं। मेलोनी ने खुद X पर एक वीडियो पोस्ट करके यह जानकारी साझा की। इसके बाद भारत में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज़ हो गईं, और लोकसभा में विपक्ष के नेता—कांग्रेस नेता राहुल गांधी—ने मोदी सरकार पर हमला बोल दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर इस संबंध में एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने मोदी प्रशासन पर तीखा निशाना साधा।
Rahul Gandhi Slams PM Modi: राहुल गांधी ने एक्स पर क्या लिखा?
आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बाँट रहे हैं!
किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं – PM हंसकर रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं।
यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 20, 2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए मेलोडी टॉफी मामले को लेकर हमला बोला है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बाँट रहे हैं! किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं – PM हंसकर रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।’
PM Modi Italy Visit: “#Melodi” कर रहा ट्रेंड

दरअसल, इटली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को एक खास ‘मेलोडी’ टॉफ़ी तोहफ़े में दी थी। मेलोनी ने इस ग्रीट के लिए सोशल मीडिया पर PM मोदी का शुक्रिया अदा किया। इसके बाद, ‘मेलोडी’ सोशल मीडिया पर एक ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया। तब से लेकर अब तक, देश के भीतर से लेकर दुनिया भर में इस पर तरह-तरह की चर्चाएँ शुरू हो गई हैं। PM मोदी और मेलोनी के लिए सोशल मीडिया पर “#Melodi” ट्रेंड कर रहा है।
Prime Minister Modi: “#Melodi” क्या है और क्यों कर रहा ट्रेंड?
“#Melodi” दरअसल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के नाम को मिलाकर बनाया गया एक ट्रेंडिंग हैशटैग (Meloni + Modi = Melodi) है। यह सोशल मीडिया पर उनकी शानदार दोस्ती, व्यक्तिगत केमिस्ट्री और मुलाकातों के लिए काफी वायरल रहता है।


Download Android App
Download iOS App




