देशभर में गर्मी का तांडव… UP में रेड अलर्ट तो Punjab-Haryana में पारा 47 के पार, भट्टी की तरह तपेंगे उत्तर और मध्य भारत

Summary :

Red & Orange Alert Across India: देशभर में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। भारत का एक बड़ा हिस्सा लू की चपेट में है। मौसम विभाग ने 10 से अधिक राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस महीने के अंत से पहले अधिकांश शहरों में राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। IMD की तरफ से कुछ राज्यों में लू की चेतावनी जारी की गई है, उसमें दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार और तेलंगाना शामिल हैं। मौसम विभाग ने 18 मई के विशेष बुलेटिन में चेतावनी दी थी…

Red & Orange Alert Across India: देशभर में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। भारत का एक बड़ा हिस्सा लू की चपेट में है। मौसम विभाग ने 10 से अधिक राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस महीने के अंत से पहले अधिकांश शहरों में राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
IMD की तरफ से कुछ राज्यों में लू की चेतावनी जारी की गई है, उसमें दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार और तेलंगाना शामिल हैं। मौसम विभाग ने 18 मई के विशेष बुलेटिन में चेतावनी दी थी कि इस पूरी सप्ताह उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

IMD Weather Alert in India: पंजाब-हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट

Red & Orange Alert Across India
IMD Weather Alert in India (Image- Social Media)

पंजाब भयंकर गर्मी की चपेट में है। मंगलवार को फरीदकोट में भीषण गर्मी दर्ज की गई, जबकि रोहतक में 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 से 6 दिनों तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार से शुरू होने वाले चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विदर्भ और महाराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट

महाराष्ट्र का विदर्भ, देश के सबसे गर्म क्षेत्रों में से एक है। यहां अमरावती में 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया-,जो इस क्षेत्र का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वर्धा में 46.5 डिग्री सेल्सियस और अकोला में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Heatwave Alert: यूपी में रेड अलर्ट

Red & Orange Alert Across India
Heatwave Alert (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में आसमान से आग बरस रही है। दोपहर के समय लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 72 घंटे बहुत भारी रहने वाले हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में भीषण लू का तांडव देखने को मिलेगा। इसके लिए IMD ने यूपी में ‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया है। गर्मी इतनी बढ़ जाएगी कि दिन के साथ-साथ रातें भी भट्टी की तरह तपेंगी।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।