कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर गरीबों के मौलिक अधिकार छीनने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश के बेहतर भविष्य के लिए हमें हर वर्ग के अधिकारों का सम्मान करना ही होगा। राहुल ने लॉकडाउन के दौरान गरीबों के कर्ज लेने के दावे वाली एक खबर का हवाला देते हुए ये बात कही।
एक खबर को ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘‘मोदी सरकार ग़रीबों के मौलिक अधिकार छीन रही है। ये मानवता के विरुद्ध अपराध है। देश के बेहतर भविष्य के लिए हमें हर वर्ग के अधिकारों का सम्मान करना ही होगा।’’

कांग्रेस नेता ने जिस खबर का हवाला दिया उसमें एक सर्वेक्षण के आधार पर दावा किया गया है कि लॉकडाउन के दौरान 11 राज्यों में करीब 45 फीसदी लोगों को भोजन के लिए कर्ज लेना पड़ा। इसके साथ ही खबर में दावा किया गया है कि लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर देश की मुस्लिम और गरीब आबादी पर पड़ा है।


Download Android App
Download iOS App



