कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि ऐसे समय में जब देश कोविड-19 महामारी का सामना कर रहा है, टीके, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ वह खुद भी गायब हैं।
राहुल ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ साथ प्रधानमंत्री भी ग़ायब हैं। बचे हैं तो बस सेंट्रल विस्टा, दवाओं पर जीएसटी और यहां-वहां प्रधानमंत्री की फ़ोटो।’’
ज्ञात हो कि कोविड-19 के प्रबंधन को लेकर राहुल गांधी प्रधानमंत्री पर लगातार हमले बोल रहे हैं और देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ऑक्सीजन, दवाओं और टीकों की हो रही कमी के लिए सरकार की आलोचना कर रहे हैं।
वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ PM भी ग़ायब हैं।
बचे हैं तो बस सेंट्रल विस्टा, दवाओं पर GST और यहाँ-वहाँ PM के फ़ोटो।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 13, 2021
बृहस्पतिवार को देश में एक दिन में कोविड-19 के 3,62,727 नये मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 2,37,03,665 हो गए हैं जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से 4,120 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,58,317 पर पहुंच गई है।


Download Android App
Download iOS App



