कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सांठगांठ वाले पूंजीपतियों (क्रोनी कैपिटलिस्ट) के तोहफे के लिए मध्य वर्ग और गरीबों को भुगतान करना पड़ रहा है।
Middle class and the poor pay for the gifts the crony capitalists get. #शर्म_करो_लुटेरी_सरकार pic.twitter.com/q69cqlF83Q
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 15, 2020
उन्होंने ट्विटर पर एक ग्राफ भी शेयर किया जिसमें दर्शाया गया कि मई, 2014 में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा होने के बावजूद पेट्रोल की कीमत करीब 71 रुपये प्रति लीटर थी, जबकि वर्तमान में कच्चे तेल की कीमत 40 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है, लेकिन पेट्रोल 76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सांठगांठ वाले पूंजीपतियों को तोहफा मिले, इसके लिए मध्य वर्ग और गरीबों को भुगतान करना पड़ रहा है।
तेल कंपनियों ने सोमवार को लगातार नौवें दिन पेट्रोल, डीजल के दाम में उनकी लागत के मुताबिक समायोजन करते हुये वृद्धि की। पेट्रोल का दाम 48 पैसे और डीजल का दाम 23 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिया गया। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 75.78 रुपये से बढ़कर 76.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 74.03 रुपये से बढ़कर 74.26 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।


Download Android App
Download iOS App



