कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के रीवा में एक सौर ऊर्जा परियोजना को एशिया की सबसे बड़ी परियोजना बताने के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ‘‘असत्याग्रही!’’
असत्याग्रही! https://t.co/KL4aB5t149
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 11, 2020
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के रीवा में 750 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना का वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शुभारंभ करते हुए कहा, ‘‘रीवा का यह सौर ऊर्जा संयंत्र इस पूरे क्षेत्र को इस दशक में ऊर्जा का बहुत बड़ा केन्द्र बनाने में मदद करेगा।”
उन्होंने यह भी कहा, ‘‘आज रीवा ने वाकई इतिहास रच दिया है। रीवा की पहचान मां नर्मदा के नाम से और सफेद बाघ से रही है। अब इसमें एशिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना का नाम भी जुड़ गया है।’’
गौरतलब है कि कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं का कहना है कि दो साल पहले कर्नाटक में 2,000 मेगावाट की सौर उर्जा परियोजना आरंभ हुई तो ऐसे में रीवा की 750 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना एशिया में सबसे बड़ी कैसे हुई।


Download Android App
Download iOS App



