कंगना रनौत ने शुरू की फिल्म ‘धाकड़’ की तैयारियां, फैन्स के साथ साझा की वर्चुअल स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन की फोटोज

Summary :

कोरोना महामारी की वजह से देशभर में लागू किये गए लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपना पूरा समय परिवार के साथ मनाली में ही बिताया है।

कोरोना महामारी की वजह से देशभर में लागू किये गए लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपना पूरा समय परिवार के साथ मनाली में ही बिताया है। मगर अब देशभर में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर देने के बाद कंगना रनौत ने अपना काम शुरू कर दिया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर पर एक फोटो साझा की है जिसमें में वो अपनी आने वाली एक्शन फिल्म ‘धाकड़’ के लिए वर्चुअल स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन शुरू किया और इसमें कंगना डायरेक्टर रजनीश घई, राइटर रितेश शाह और प्रोड्यूसर सोहेल मकलई के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करती दिख रही है।
इस फोटो को साझा करते हुए कंगना रनौत की टीम ने इस पर लिखा है यह एक वर्चुअल स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन है। कंगना रनौत, रजनीश घई, रितेश घई और सोहेल मकलई धाकड़ के लिए तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही उन्होंने हैशटैग लॉकडाउन स्क्रिप्ट सेशन भी लिखा है। 
बता दें कि फिल्म धाकड़ एक बहुत बड़ी एक्शन फिल्म है और इस फिल्म में एक्ट्रेस लीड रोल करते नजर आने वाली हैं। वहीं फिल्म को लेकर कंगना का कहना है कि ये भारतीय सिनेमा के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होगी, यह फीमेल लीड एक्शन फिल्म है।
कंगना रनौत टीम का ट्वीट
वैसे तो यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली थी और फिल्म की तैयारियां पिछले साल से ही शुरू कर दी गयी थी। वहीं साल 2019 जुलाई में फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया था,जबकि अगस्त में फिल्म धाकड़ का टीजर भी जारी कर दिया गया था जिसमें देखा गया कंगना रनौत अपने दोनों हाथों में स्नाइपर्स लिए खड़ी थीं,इसमें उनके बैक साइड और आधा चेहरा दिखाया गया था।

फिल्म ‘धाकड़’ का टीजर
फिल्म ‘धाकड़’ के 45 सेकेंड के इस टीजर में आप देखेंगे खून से लथपथ कंगना हाथ में एक हेवी मशीनगन लेकर आगे बढ़ती हैं और एक जगह रुकने के बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसाती दिखाई दे रही हैं। वहीं इस टीजर के आखिरी में वह खूंखार अंदाज में अपने चेहरे पर लगे खून को चाटती नजर आ रही हैं। फ़िलहाल तो फिल्म का रीडिंग सेशन जारी किया है तो इस हिसाब से तो अभी फिल्म देखने के लिए कंगना के फैंस को थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा।

Desk Team