राहुल गांधी आज होंगे कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित, 16 दिसंबर से संभालेंगे कमान - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

राहुल गांधी आज होंगे कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित, 16 दिसंबर से संभालेंगे कमान

NULL

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष चुने जाने पर आज मुहर लगना तय है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिये नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख आज है। हालांकि उनका कांग्रेस अध्यक्ष बनना केवल एक औपचारिकता है क्योंकि वह अकेले ऐसे कांग्रेस नेता है जिन्होंने इस पद के लिए नॉमिनेशन भरा है।

राहुल गांधी के पक्ष में कुल 89 नामांकन पत्र दाखिल किये गए थे। जांच में सभी नामांकन पत्रों को वैध पाया गया है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव प्राधिकार (सीईए) के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन और सीईए के सदस्य मधुसूदन मिस्त्री और भुबनेश्वर कलीता घोषणा करेंगे कि सिर्फ राहुल ने शीर्ष पद के लिये नामांकन पत्र दाखिल किया।

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किये जाने का प्रमाण पत्र 16 दिसंबर को सोनिया गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सौंपा जाएगा।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी आधिकारिक तौर पर 132 साल पुरानी पार्टी की बागडोर अपने बेटे को 16 दिसंबर की सुबह तकरीबन 11 बजे सौंपेंगी। इसके बाद राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय में देशभर के नेताओं से मिलेंगे।

गुजरात चुनाव की व्यस्तता की वजह से राहुल 16 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल सकते हैं। गुजरात चुनाव ऐसा पहला मौका है जब राहुल गांधी पार्टी कैंपेनिंग की जिम्मेदारी को खुद ही संभाल रहे हैं और उनकी सभाओं में भीड़ देखी जा रही है।

आपको बता दें कि राहुल गांधी को जनवरी 2013 में कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया था। जिसके बाद से वह पार्टी में दूसरे सबसे बड़े नेता के रूप में काम कर रहे है।

लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।