Rahul Gandhi: राजनेताओं के रहन सहन, निजी जीवन से जुड़े पहलुओं पर लोग खासा ध्यान देते हैं और चाहे उनका कोई राजनीतिक बयान हो या उनका पहनावा। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर देशभर के तमाम दलों के नेताओं पर लोग इन्हीं टॉपिक्स पर जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।
Highlights:
- राहुल गाँधी ने बताया सफेद टी शर्ट पहनने का राज
- कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल द्वारा जारी वीडियो में ‘रैपिड फायर’ प्रश्नों का जवाब देते दिखे राहुल
- इस वीडियो में राहुल गाँधी के साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे भी दिखे
दरअसल, राहुल गाँधी का दो मिनट से ज्यादा समय का एक वीडियो कांग्रेस के सोशल मीडिया चैनल पर डाला गया है। इस वीडियो में राहुल गाँधी हल्के-फुल्के सवालों का जवाब देते देखे जा सकते हैं। यह वीडियो कर्नाटक के चुनाव प्रचार के दौरान शूट किया गया है। यह वीडियो ‘कुछ हल्के-फुल्के सवाल और कुछ बहुत शानदार जवाब’’ कैप्शन नाम से जारी किया है ।
विचारधारा के महत्व पर व्यक्त किये अपने विचार
उन्होंने कहा, ‘‘मेरे विचार से, विचारधारा की स्पष्ट समझ के बिना आप एक बड़े संगठन के रूप में सत्ता की ओर नहीं बढ़ सकते। हमें लोगों को अपनी विचारधारा को समझाना होगा जो गरीब समर्थक और महिला समर्थक है तथा सभी के साथ समान व्यवहार करने का समर्थन करती है। इसलिए संगठनात्मक स्तर, राष्ट्रीय स्तर पर लड़ाई हमेशा से विचारधारा को लेकर रही है”
आखिर सफेद शर्ट ही क्यों ?
Fun rapid-fire questions and fantastic company—let’s keep the energy high!pic.twitter.com/H4Y5xfg87Y
— Congress (@INCIndia) May 5, 2024
सफेद शर्ट् पहनने के सवाल पर राहुल ने कहा, ‘‘पारदर्शिता और सादगी…और मैं कपड़ों के बारे में ज्यादा परवाह नहीं करता। मैं इसे साधारण रखना चाहता हूं।’’ चूँकि कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समय से सफेद ‘टी-शर्ट’ राहुल की विशेष वेशभूषा रही है। यह मेरे लिए इसलिए भी काफी अहम है।
भारत जोड़ो यात्रा चुनाव प्रचार नहीं था- राहुल गाँधी
चुनाव प्रचार के सर्वश्रेष्ठ क्षणों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘जब यह समाप्त होता है। राहुल ने कहा कि वह 70 दिनों तक सड़क पर थे, जिसकी शुरूआत ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से हुई थी। उन्होंने इस बारे में स्पष्ट किया कि यह प्रचार अभियान नहीं था बल्कि यह कहीं अधिक कठिन कार्य था।
उन्होंने वीडियो में कहा कि वह चुनाव प्रचार के दौरान भाषण देना पसंद करते हैं क्योंकि ‘‘यह लोगों को इस बारे में सोचने के लिए प्रेरित करता है कि देश को किस चीज की जरूरत है।
खरगे भी नजर आये इस वीडियो में
इस वीडियो में राहुल की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से काफी अच्छी जुगलबंदी दिखाई दिया। इस दौरान राहुल ने खरगे से सवाल किया कि चुनाव प्रचार में उन्हें क्या पसंद या नापसंद है?
मल्लिका अर्जुन खरगे ने कहा, ‘‘कुछ भी बुरा नहीं है। यह अच्छा है क्योंकि हम देश के लिए यह कर रहे हैं। जो लोग देश को बर्बाद कर रहे हैं, उन्हें जब हम रोकने का काम करते हैं तो हमें अच्छा लगता है। कम से कम, हम देश के लिए कुछ तो कर रहे हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया भी वीडियो में नजर आ रहे हैं और उन्होंने विचारधारा के महत्व के बारे में बात की। बता दें कि राहुल गाँधी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।


Download Android App
Download iOS App



