कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कल से उत्तर गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे। पार्टी सूत्रों ने आज बताया कि तीन दिवसीय सड़क यात्रा के दौरान राहुल गांधी उत्तर गुजरात के छह जिलों का दौरा करेंगे। दौरे में वह महिलाओं, ग्रामीणों और विभिन्न समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात करेंगे। वह कल बनासकांठा जिले में अम्बाजी मंदिर भी जाएंगे। हाल के दिनों में राहुल ने सौराष्ट्र, मध्य गुजरात और दक्षिण गुजरात में ऐसी प्रचार यात्राएं की हैं।
कल से उत्तर गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



