चुनावी माहौल में चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के नेताओं को नसीहत दी है। गुजरात कांग्रेस के नेताओं को ताकीद की गई है कि वो चुनाव प्रचार के दौरान शब्दों की गरिमा का ध्यान रखें। दरअसल, राहुल गांधी के ऑफिस से ये आदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में दिया गया है। राहुल ने गुजरात कांग्रेस के नेताओं को आदेश दिया है कि वो पीएम मोदी पर निजी हमले ना करें। साथ ही उन्होंने नेताओं को अनुचित शब्दों से बाज आने को भी कहा है।
राहुल गांधी के दफ्तर से सूबे के चुनाव प्रभारी और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत को इस संबंध में सूचित किया गया है।गहलोत के जरिए गुजरात के सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को ये संदेश भेजने के लिए कहा गया है।
बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव दिसंबर में होने हैं। उससे पहले सूबे में सियासी पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों प्रमुख दलों बीजेपी और कांग्रेस के नेता जोर-शोर से प्रचार में जुटे हैं। ऐसे में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए उनके खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल से बचने की एडवाइजरी जारी की है।


Download Android App
Download iOS App



