कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस महामारी के समय देश में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा) के तहत रोजगार की मांग बढ़ने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खोदे गए आर्थिक गड्ढे’ से गरीबों को मनरेगा ही बाहर निकाल रहा है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मोदी जी ने कभी कहा था कि मनरेगा में लोगों से बस गड्ढे खुदवाए जाते हैं। पर सच्चाई यह है कि मोदी जी ने जो आर्थिक गड्ढा खोदा है उससे ग़रीबों को आज मनरेगा ही निकाल रहा है।’’
मोदी जी ने कहा था कि मनरेगा में लोगों से बस गड्ढे खुदवाए जाते हैं।
पर सच्चाई यह है कि जो मोदी जी ने आर्थिक गड्ढा खोदा है उससे ग़रीबों को आज मनरेगा ही निकाल रहा है।
मनरेगा के बिना ग़रीबी नहीं ग़रीब मिट जाएगा। pic.twitter.com/btBexnkULv
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 16, 2020
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मनरेगा के बिना ग़रीबी नहीं, ग़रीब मिट जाएगा।’’ उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के चलते देश में मनरेगा के तहत रोजगार की मांग बढ़ने से संबंधित आंकड़े का एक ग्राफ भी शेयर किया।
बेरोजगारी की स्थिति को देखते हुए सरकार ने कुछ महीने पहले मनरेगा के लिए 40 हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त आवंटन की घोषणा की थी। इससे पहले मौजूदा वित्त वर्ष के बजट में सरकार ने मनरेगा के लिए 61,000 करोड़ रुपये के बजट का ऐलान किया था।


Download Android App
Download iOS App



