देश में कोरोना महामारी के दौरान तमाम लोग इस समय में एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। इसी बीच पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मदद कर रहे लोगों को ट्वीट कर कहा है कि ”मदद का हाथ बढ़ाते चलो। इस अंधे ‘सिस्टम’ का सच दिखाते चलो।”
एक दूसरे की सहायता करते आम जन दिखाते हैं कि किसी का दिल छूने के लिए हाथ छूने की ज़रूरत नहीं।
मदद का हाथ बढ़ाते चलो
इस अंधे ‘सिस्टम’ का सच दिखाते चलो!#TogetherStronger— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 28, 2021
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है, “एक दूसरे की सहायता करते आम जन दिखाते हैं कि किसी का दिल छूने के लिए हाथ छूने की जरूरत नहीं। मदद का हाथ बढ़ाते चलो। इस अंधे ‘सिस्टम’ का सच दिखाते चलो।” उन्होंने अपने इस ट्वीट में सरकार पर भी निशाना साधा है, इससे पहले भी कई बार राहुल गांधी ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सरकार को आड़े हाथों लिया है।
हालांकि देश में कोरोना संक्रमण से बिगड़ते हालातों पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक हाईलेवल मीटिंग भी की थी। इस मीटिंग में एक तरफ जहां उन्होंने देश में मौजूद मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्च र का रिव्यू किया, वहीं इसे तेजी से अपग्रेड करने का आदेश भी दिया।
दरअसल, आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में भारत में कुल 3.62 लाख कोरोना के केस दर्ज किए गए है, जबकि 3000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि यह लड़ाई कांग्रेस नहीं, बल्कि कोविड के खिलाफ है।राहुल गांधी ने ट्वीट किया, मोदी सरकार को यह महसूस करना चाहिए कि लड़ाई कोविड के खिलाफ है, यह कांग्रेस या अन्य राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ नहीं है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार ने पूरे मामले को गलत बताया है और रोगियों को उपचार से इनकार किया जा रहा है और ऑक्सीजन बेड और आवश्यक दवा की कमी है।


Download Android App
Download iOS App



