राहुल का केंद्र पर निशाना, कहा- पेट्रोल-डीजल पर अंधाधुंध कर वसूल करके सरकार मित्र वर्ग को पहुंचा रही फायदा

Summary :

राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार पेट्रोलियम उत्पादों पर आम लोगों से अंधाधुंध कर वसूल रही है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार पेट्रोलियम उत्पादों पर आम लोगों से अंधाधुंध कर वसूल रही है तथा अपने ‘मित्र वर्ग’ के कर्ज माफ कर रही है। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘एलपीजी-पेट्रोल-डीज़ल पर आम जन से अंधाधुंध टैक्स वसूली करके केंद्र सरकार अपने ‘मित्र’ वर्ग का टैक्स व क़र्ज़ माफ़ कर रही है। सच साफ़ है!’’ उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के सांसद पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों पर चर्चा की मांग को लेकर संसद में पिछले दो दिनों से हंगामा कर रहे हैं, जिससे दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई। 

Desk Team