देश को चीन के साथ सीमा हालात के बारे में अवगत कराए सरकार, चुप्पी से अटकलों को मिल रहा है बल : राहुल

Summary :

राहुल ने कहा कि ‘‘ चीन के साथ सीमा पर हालात को लेकर सरकार की चुप्पी से संकट के समय बड़े पैमाने पर अटकलों एवं अनिश्चितता को बल मिल रहा है।’’

भारत और चीन सेमा विवाद को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि चीन के साथ सीमा पर मौजूदा हालात को लेकर सरकार की ‘चुप्पी’ से अटकलों को बल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकार को सही स्थिति के बारे में देश को बताना चाहिए ताकि देशवासियों को वास्तविकता का पता चल सके। कुछ दिनों पहले भी कांग्रेस नेता ने कहा था कि भारत-चीन सीमा पर मौजूदा गतिरोध को लेकर पारदर्शिता की जरूरत है।

राहुल ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘ चीन के साथ सीमा पर हालात को लेकर सरकार की चुप्पी से संकट के समय बड़े पैमाने पर अटकलों एवं अनिश्चितता को बल मिल रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार को सामने आकर स्पष्ट करना चाहिए और जो हो रहा है उसके बारे में भारत को बताना चाहिए।’’

कोविड-19 : राजस्थान में 91 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि, कुल 8100 से अधिक लोग महामारी की चपेट में

गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख में स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब करीब 250 चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच पांच मई को झड़प हो गई और इसके बाद स्थानीय कमांडरों के बीच बैठक के बाद दोनों पक्षों में कुछ सहमति बन सकी। इस घटना में भारतीय और चीनी पक्ष के 100 सैनिक घायल हो गए थे । इस घटना पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी । नौ मई को उत्तरी सिक्किम में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी ।

Desk Team