केंद्र की दोनों हाथों से दिनदहाड़े लूट, PM का एक ही कायदा, देश फूंककर मित्रों का फायदा : राहुल गांधी

Summary :

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को सवाल किया कि जब कोरोना महामारी के कारण हर कोई संघर्ष करता नजर आ रहा है तो फिर उद्योगपति गौतम अडाणी की संपत्ति 50 फीसदी कैसे बढ़ गई। राहुल गांधी इस मसले पर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा कि PM का एक ही क़ायदा, देश फूंककर मित्रों का फ़ायदा।

राहुल ने ट्वीट कर कहा कि “केंद्र सरकार की दोनों हाथों से दिनदहाड़े लूट- गैस-डीज़ल-पेट्रोल पर ज़बरदस्त टैक्स वसूली। मित्रों को PSU-PSB बेचकर जनता से हिस्सेदारी, रोज़गार व सुविधाएं छीनना। PM का एक ही कायदा, देश फूंककर मित्रों का फ़ायदा। इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि जब कोरोना महामारी के कारण हर कोई संघर्ष करता नजर आ रहा है तो फिर उद्योगपति गौतम अडाणी की संपत्ति कैसे बढ़ गई।

उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है, जब एक खबर में कहा गया है कि 2021 में अडाणी की संपत्ति 16.2 अरब डॉलर बढ़कर 50 अरब डॉलर हो गई। कांग्रेस नेता ने यह खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘2020 में आपकी संपत्ति कितनी बढ़ी? जब उन्होंने 12 लाख करोड़ रुपये बनाए और उनकी संपत्ति 50 फीसदी गढ़ गई तो आप लोग संघर्ष कर रहे थे। क्या आप बता सकते हैं कि ऐसा क्यों है?’’

तमिलनाडु चुनाव के लिए एक्शन में BJP, पीएम मोदी 4 रैलियों को कर सकते हैं संबोधित

Desk Team