कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर 22 जनवरी को यहां आयेंगे। पार्टी सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि श्री गांधी दो दिवसीय यात्रा के दौरान कई नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा जिला विकास निगरानी समिति की बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि श्री गांधी 22 जनवरी की सुबह अमेठी पहुंचेंगे और 23 जनवरी की शाम को वापस दिल्ली लौट जाएंगे। इससे पहले, श्री गांधी गत चार जनवरी से दो दिवसीय दौरे पर अमेठी आने वाले थे लेकिन उस दिन लोकसभा में राफेल मुद्दे पर बहस के कारण अंतिम क्षण में इसे रद्द कर दिया गया था।
राहुल 22 जनवरी को आयेंगे अमेठी
Summary :
जनवरी से दो दिवसीय दौरे पर अमेठी आने वाले थे लेकिन उस दिन लोकसभा में राफेल मुद्दे पर बहस के कारण अंतिम क्षण में इसे रद्द कर दिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



