नयी दिल्ली : इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा तथा कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हालिया यूएई दौरे पर उन्हें भारतीय प्रवासियों का भरपूर स्नेह मिला तथा इससे उनकी सबके साथ जुड़ने वाले एक नेता की छवि मजबूत हुई। पित्रोदा ने एक बयान में कहा, ‘‘राहुल गांधी का दुबई में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरे ने यह दिखाया कि एनआरआई समुदाय में उनको लेकर कितना स्नेह है और उनकी कितनी लोकप्रियता है।’’ उधर, पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘यूएई में 38 लाख से अधिक एनआरआई रहते हैं और राहुल गांधी के इस दौरे से एनआरआई के साथ कांग्रेस का रिश्ता मजबूत हुआ है।’’
पार्टी सूत्रों ने कहा कि यूएई में भारतीय प्रवासियों ने कांग्रेस अध्यक्ष को भरपूर स्नेह दिया और इस दौरे से उनकी एक ऐसे नेता के तौर पर व्यापक छवि बनी है जो लोगों से जुड़ा हुआ है। गौरतलब है कि गांधी ने 11-12 जनवरी को दुबई और अबूधाबी का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की थी।


Download Android App
Download iOS App



