कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गुजरात दौरे का आज आखिरी दिन है। दौरे के आखिरी दिन राहुल राजकोट में रहेंगे। बुधवार सुबह राहुल गांधी ने चामुंडा माता मंदिर में दर्शन किए। राहुल ने किसान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मुकाबला चीन से है या तो रोजगार इधर जाएगा या उधर जाएगा। राहुल ने ‘नोटबंदी और जीएसटी लागू करने जैसे फैसले पर आज नरेन्द्र मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इन कदमों ने देश की अर्थव्यवस्था को बहुत ज्यादा प्रभावित किया है। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री यदि सुनना शुरू कर दें, तो जीएसटी और नोटबंदी से पैदा हुई आधी समस्याओं का हल हो सकता है।
हेमू गांधवी ऑडीटोरियम में छोटे एवं मझोले उद्यमियों, शिक्षकों और चिकित्सकों से बात करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और भाजपा की विचारधारा के बीच बहुत अंतर है।कांग्रेस ने सबकी सुनी और उसके बाद बड़े फैसले लागू किए। इस सरकार ने किसी की नहीं सुनी और जीएसटी तथा नोटबंदी लागू की, जिसने देश की अर्थव्यवस्था को बहुत ज्यादा प्रभावित किया है।
आगे राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मेक इन इंडिया की सही बात की, लेकिन उसे लागू नहीं कर पाए। मेक इन इंडिया फेल हुआ है, ऐसे काम नहीं चलेगा। मोदी जी स्टार्ट अप इंडिया, स्वच्छ भारत की बात करते हैं लेकिन रोजगार के लिए कुछ नहीं किया। राहुल ने कहा कि महंगाई बढ़ रही है, महिलाएं देख रही हैं और सारा फायदा कुछ उद्योगपतियों को हो रहा है। उन्होंने कहा, मोदी जी ने एक के बाद एक इतने झूठ बोले कि विकास पागल हो गया – पिपलिया राज गांव में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी।
इससे पहले भी किया था मोदी सरकार पर जमकर वार
मंगलवार को राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने बताया, ‘यह खबर सुन कर मनमोहन सिंह सकते में आ गए, 20 सेकेंड तक चुप रहने के बाद बोले कि राहुल आपने अभी जो मुझे बताया मैं उसके सदमे से उबरने की कोशिश कर रहा हूं।’ उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने नोटबंदी को देश के साथ आपराध करार देते हुए कहा कि वे लोग ऐसा कैसे कर सकते हैं। राहुल ने कहा- बहुत सारे लोग कैश में काम करते हैं, लेकिन वे चोर नहीं हैं। ये बात शायद इन्हें समझ में नहीं आई।
अच्छे होते हैं बीजेपी के भाषण
राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के भाषण अच्छे होते हैं, लेकिन काम नहीं अच्छा होता है। राहुल ने कहा- बीजेपी मार्केटिंग में अच्छी है। हमनें कई अच्छे काम किए, लेकिन अपनी मार्केटिंग अच्छी तरह नहीं कर पाए, हम वहीं मार खा गए। उन्होंने कहा मार्केटिंग करना हमारे डीएनए में नहीं।


Download Android App
Download iOS App







