राहुल ने सत्ता में आने पर महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने का किया वादा 

Summary :

कोच्चि(केरल) : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर महिला आरक्षण विधेयक वरीयता के

कोच्चि(केरल) : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर महिला आरक्षण विधेयक वरीयता के आधार पर पारित कराया जाएगा। राहुल ने यहां बूथ स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में कहा, ‘‘2019 का चुनाव जीतने पर पहली चीज हम यह करेंगे कि संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित कराएंगे।’’

कहीं अधिक महिला उम्मीदवारों की जरूरत का एक पार्टी कार्यकर्ता द्वारा सुझाव दिए जाने पर राहुल ने यह कहा। उन्होंने कहा, ‘‘हम महिलाओं को नेतृत्व के स्तर पर देखना चाहते हैं।’’ गौरतलब है कि इस विधेयक का उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करना है। इस मुद्दे पर आमराय नहीं बन पाने के चलते यह विधेयक लंबे समय से लंबित है।

Desk Team