राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 93.6% बच्चे हुए पास

Summary :

राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे में 93.6% छात्र सफल

राजस्थान बोर्ड ने 10वीं के नतीजे घोषित किए, जिसमें 93.16% छात्र पास हुए। छात्राओं ने 94.08% पास प्रतिशत के साथ छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया। इस वर्ष 11 लाख छात्रों ने परीक्षा दी।

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 28 मई 2025 को घोषित कर दिए हैं. नतीजों की घोषणा अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई. इस अवसर पर बोर्ड अध्यक्ष और राज्य के शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर भी उपस्थित रहे. इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 11 लाख छात्रों ने भाग लिया था. परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष छात्रों का कुल पास प्रतिशत 93.16% रहा, जबकि छात्राओं ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 94.08% का पास प्रतिशत दर्ज किया. यह आंकड़े यह दर्शाते हैं कि छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है.

पिछले साल कब जारी हुआ रिजल्ट

वहीं पिछले साल 2024 की बात करें तो उस समय राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 7 से 30 मार्च 2024 तक आयोजित हुई थीं और परिणाम 29 मई को घोषित किया गया था.

कैसे चेक करें रिजल्ट

punjab kesari.com की वेबसाइट पर जाएं.

1-होमपेज पर ‘बोर्ड रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें.

2-यहां राजस्थान 10वीं (मैट्रिक) रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें.

3-लॉग इन पेज पर अपना रोल नंबर डालें.

4- राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट की प्रोविजनल मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसे चेक करें.

5- मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।