Rajasthan: जयपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत गिरी, SDRF टीम मौके पर मौजूद

Summary :

Rajasthan: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत ढह गई। अशोक जूस सेंटर के ऊपर इस इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। अचानक हुए हादसे में मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसा करीब 8 बजे के आसपास हुआ है। जिसके बाद पूरे इलाके में बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। सूचना के अनुसार, यह इमारत निर्माणाधीन थी और दीवार में दरार आ गई थी। जिसके वजह से पूरी इमारत गिर गई। #WATCH राजस्थान: जयपुर के जवाहर नगर में एक…

Rajasthan: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत ढह गई। अशोक जूस सेंटर के ऊपर इस इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। अचानक हुए हादसे में मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसा करीब 8 बजे के आसपास हुआ है। जिसके बाद पूरे इलाके में बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। सूचना के अनुसार, यह इमारत निर्माणाधीन थी और दीवार में दरार आ गई थी। जिसके वजह से पूरी इमारत गिर गई।

घटना की सूचना मिलने ही सिविल डिफेंस और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से शुरू किया गया है। स्थानीय प्रशासन भी मौके पर मौजूद है और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। वहीं, मामले की जानकारी देते हुए SDRF टीम के इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया, हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली, हम यहां मौके पर पहुंचे। अभी तक कुछ पता नहीं है कि कोई फंसा है या नहीं। फिलहाल SDRF की एक और टीम मौक पर आ रही है। और तेजी के साथ राहत कार्य जारी है।

मलबे में दबे वाहन और दुकानें

SDRF ने मोर्चा संभाला हुआ है। मलबे दबे लोगों को निकालने प्रयास लगातार जारी है। मौके पर जेसीबी की मदद ली जा रही है। साथ ही सरियों को काटने के लिए गैस कटर का मदद ली जा रही है। मलबे के नीचे ज्यूस समेत कई दुकानें दबी हुई हैं। साथ ही कई वाहन भी मलबे से निकाले गए हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Rahul Kumar Rawat