विदेश राज्य मंत्री जनरल वी. के. सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर वायुसेना की एयर स्ट्राइक की विश्वसनीयता के बयान के खिलाफ करारा प्रहार करते हुए उनसे पूछा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मौत हत्या थी या एक दुर्घटना।
श्री सिंह ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को पहले बताना चाहिए कि पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या हुई थी या उनकी मौत एक दुर्घटना में हुई थी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘आप कहते हैं कि आतंकवादी हमला महज एक हमला है तो पूरे सम्मान के साथ मैं श्री दिग्विजय सिंह से पूछना चाहता हूं कि श्री गांधी की हत्या हुई थी या वह महज एक दुर्घटना थी। पहले आप इस सवाल का जवाब दीजिये तो मैं आपके सभी प्रश्नों के उत्तर देने को तैयार हूं।


Download Android App
Download iOS App



