राजकोट गेमिंग जोन हादसा : बीते महीने 25 मई को गुजरात के राजकोट ( Rajkot ) टीआरपी गेम जोन में भीषण आग लगने से 27 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे के करीब एक महीने बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को जूम कॉल के जरिए पीड़ित परिवार वालों से बातचीत की।
Highlights:
- राजकोट टीआरपी गेम जोन पीड़ितों से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने की मुलाक़ात
- जूम कॉल के जरिए पीड़ित परिवार वालों से हुई बातचीत
- राजकोट टीआरपी गेम जोन में भीषण आग लगने से 27 लोगों की गई थी जान
कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो भी शेयर किया है। इस बातचीत में राहुल गांधी ने पीड़ितों से कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है।
आज जननायक श्री @RahulGandhi ने गुजरात के राजकोट गेमिंग जोन में हुए भीषण हादसे के पीड़ितों से Zoom Call पर बात की।
राहुल गांधी जी ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ है।
हम सरकार पर निष्पक्ष जांच और उचित मुआवजे के लिए दबाव बनाएंगे।
इस बातचीत में गुजरात कांग्रेस के नेता… pic.twitter.com/NzHZYbhGBW
— Congress (@INCIndia) June 22, 2024
निष्पक्ष जांच और उचित मुआवजे के लिए बनाएंगे दबाव – राहुल गांधी
इस बातचीत में गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल भी जुड़े रहे। गुजरात कांग्रेस के विधायक जिगनेश मेवानी और लालजी देसाई पीड़ित परिजनों के साथ मौके पर मौजूद रहे। कांग्रेस पार्टी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”आज जननायक राहुल गांधी ने गुजरात के राजकोट ( Rajkot ) गेमिंग जोन में हुए भीषण हादसे के पीड़ितों से जूम कॉल पर बात की। राहुल गांधी ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। हम सरकार पर निष्पक्ष जांच और उचित मुआवजे के लिए दबाव बनाएंगे। इस बातचीत में गुजरात कांग्रेस के नेता भी शामिल रहे।”
राजकोट गेमिंग जोन हादसा : कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को पीढ़ितों की मदद
2 मिनट 38 सेकंड के इस वीडियो में पीड़ित परिजनों ने राहुल गांधी को अपना दुख बयां किया। इसके बाद राहुल गांधी ने पार्टी के नेताओं से पूछा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ितों के लिए क्या कर रही है। इस पर शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। साथ ही हमने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के सिटिंग जज के जरिए नॉन करप्ट आईपीएस अफसरों की एसआईटी बने। शक्ति सिंह गोहिल ने आगे बताया कि 3 दिन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनशन किया और 25 जून को बंद का ऐलान किया है।
आखिर में राहुल गांधी ने कहा कि हम इस हादसे को लेकर सरकार पर निष्पक्ष जांच और उचित मुआवजे के लिए दबाव डालेंगे। साथ ही संसद में भी इस मुद्दे को उठाएंगे।
गौरतलब है कि 25 मई को राजकोट के टीआरपी गेम जोन में भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में बच्चों समेत 27 लोगों की मौत हो गई थी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



