राजनाथ सिंह ने 71 गैर आवासीय परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Summary :

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने देश की रक्षा में सुरक्षा बलों के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा है कि सरकार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों के

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने देश की रक्षा में सुरक्षा बलों के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा है कि सरकार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए निरंतर काम कर रही है।

राजनाथ सिंह ने बुधवार को यहां सुरक्षा बलों के जवानों के लिए पांच हजार 283 घरों के निर्माण की 28 परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि बलों के काम की स्थिति में सुधार लाने की कई योजनाओं पर काम चल रहा है। इस दौरान उन्होंने बल के जवानों के लिए 1895 करोड रुपए की लागत वाली 71 गैर आवासीय परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया।

करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर भारत और पाकिस्तान के बीच 14 मार्च को होगी पहली बैठक

गृह मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने सुरक्षा बलों के जवानों के कल्याण की कई योजनाएं शुरू की हैं लेकिन स्थिति में सुधार लाने की अभी पर्याप्त संभावनाएं हैं और सरकार इस दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सीएपी)एफ के जवानों के हित में हाल में कई कदम उठाए गए हैं जिनमें जम्मू से श्रीनगर तथा वापसी के साथ ही दिल्ली से श्रीनगर और वापसी की निशुल्क हवाई यात्रा कराने का फैसला भी शामिल है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि इसके अतिरिक्त जम्मू कश्मीर तथा अन्य कई इलाकों में सुरक्षा बलों के जवानों तथा अधिकारियों के भत्तों में बढोतरी की गयी है। बल के जो भी जवान घायल होते हैं उनका उपचार कराया जाएगा और जब तक वह स्वस्थ नहीं होता है उसे ड्यूटी पर तैनात माना जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान 425 करोड रुपए आवंटित किए हैं। इसके साथ ही सीआरपीएफ को दो महिला बटालियन और देने तथा एसएसबी को 21 महिला कंपनियां देने का भी फैसला किया गया है। पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए दस रिजर्व बटालियन देने का भी निर्णय लिया गया है।

Desk Team