रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की और पाकिस्तान एवं चीन के साथ लगी सीमाओं सहित देश के सामने मौजूद सभी सुरक्षा चुनौतियों की समीक्षा की। इस बैठक में थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबू और सभी जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ उपस्थित थे।
सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में पाकिस्तान और चीन से लगी सीमाओं पर सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा की गई। रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि रक्षा मंत्रालय सशस्त्र बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।


Download Android App
Download iOS App



